160 व्यापारियों व कर्मचारियों के लगाई वैक्सीन

जोधपुर। वार्ड 28 में स्थित मिठाई की दुकानों और अन्य व्यापारियों को पार्षद मधुमति बोड़ा के सहयोग से कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
मिठाई व्यवसायी राहुल अग्रवाल ने बताया कि पार्षद मधुमति बोड़ा के सहयोग से नवचौकिया अस्पताल में 160 व्यापारियों एवं दुकान के कर्मचारियों के वैक्सीन लगाई गई। कैंप के बाद व्यापारियों ने नवचौकिया अस्पताल के प्रभारी डॉ अचलेश्वर प्रसाद व्यास एवं जोनल प्रभारी डॉ विशाल पुरोहित का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। वैक्सीनेशन शिविर में जोधपुर के प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता व्यवसाय और उनके कर्मचारी थे जिनमें चतुर्भुज गुलाब जामुन वाले, मूलजी की होटल, मोहनजी मिठाई वाले, वैष्णव स्वीट, लालजी मिठाई सहित किराना और ऑटो चालकों के भी वैक्सीन लगाई गई। इस कैंप में विशेष सहयोगी रहे राहुल बोड़ा का व्यापारियों ने आभार व्यक्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button