पनघट पर पौधारोपण से महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

पनघट पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित,

पनहारिनों ने पौधे लगा संरक्षण का लिया संकल्प  

बाड़मेर । सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के तहत् मंगलवार को ग्रामीणों क्षेत्रों में पनघट पर पौधारोपण कार्यक्रम का आगाज किया गया ं जिस कड़ी में प्रथम दिन शुभारम्भ पर बाड़मेर विधानसभा की मरटाला गाला ग्राम पंचायत के सांसियों का तला राजस्व गांव में अभियान संयोजक मुकेश बेाहरा अमन एवं पनिहारिनों की उपस्थिति में पनघट पर पौधारोपण किया गया । पौधारोपण के दौरान पनघट पर एक वटवृक्ष व एक नीम का पौधा सहित कुल 12 पौधे लगाए गए।  एक घर एक पौधा अभियान से जुड़े सुनिल रामधारी ने बताया कि पनघट पर पौधारोपण कार्यक्रम के तहत् मंगलवार को सांसियों का तला गांव के पनघट पर एक वट वृक्ष व एक नीम का पौधा पनिहारिनों द्वारा अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में लगाया गया । गांव के पनघट पर पौधारोपण कर पनिहारिनों व स्थानीय युवाओं ने पौधों के संरक्षण का संकल्प व जिम्मा लिया । साथ ही इस दौरान 12 से अधिक पौधे लगाएं गए ।एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन ने पौधारोपण करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण को लेकर अधिक सम्भावनाएं है । हमें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत है । जहां पर स्थानीय सरकार को ओरण-गोचर जैसी सार्वजनिक धरोहर के क्षेत्रों में मनरेगा आदि के माध्यम से बड़े स्तर पर पौधारोपण करवाना चाहिए । अमन ने कहा कि पनघट पर पौधारोपण कार्यक्रम से पौधारोपण के अति-महत्वपूर्ण आयोजन में महिलाओं की भागदारी बढ़ेगी । और गांवों में पौधारापेण क्रान्ति आयेगी ।पनघट पर पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अभियान संयोजक मुकेश बोहरा अमन, गौरव बोहरा, सुनिल रामधारी, संदीप रामधारी, चिराग, महेन्द्र, राहुल, गणपत, पूर्व वार्ड मेम्बर ममता सिसोदिया, संतोष, सजनी, शान्ति, जीतू, सुनिल रामधारी, लक्ष्मी, राहुल आदि उपस्थित रहे ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button