मोहनगढ में खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मोहनगढ़(जैसलमेर)। जैसलमेर जिले के मोहनगढ क्षेत्र रामपुरा में आज सुबह एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ से लटका दिखाई दिया जिसके बाद पूरे इलाके के सनसनी फैल गयी ।मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था ।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी कुछ देर पुलिस मौके पर पहुँची व शव की पहचान अर्जुन राम पुत्र पांचाराम निवासी ताड़ना के रूप में हुई ।
पुलिस के बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई गई है उच्च अधिकारियों की मामले के जानकारी दे दी बाकी पूरे मामले में पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पायेगा।