यातायात पुलिस ने चलाया जनचेतना जागरूकता अभियान
- लोगों को कोरोना प्रति जागरूक किया
जोधपुर। कोरोना की रफ्तार में ब्रेक लगाने के लिए यातायात पुलिस गुरुवार को रोटरी सर्किल पर यातायात पुलिस द्वारा जनचेतना जागरूकता अभियान के तहत लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात पुलिस एडीसीपी नाथुसिंह भाटी के नेतृत्व में रोटरी सर्किल पर यातायात पुलिस द्वारा सर्किल पर वाहन रूकने पर चालकों कोरोना प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों को नो मास्क नो एंट्री का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को मास्क लगाकर घर से बाहर निकलना, सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखना, बार-बार साबुन से हाथ धोना सहित कई सन्देश बैनर व पोस्टर के माध्यम दिये। यातायात पुलिस एडीसीपी नाथूसिंह भाटी व उनकी टीम द्वारा रोटरी सर्किल पर पोस्टर व बैनर के माध्यम व लॉउड स्पीकर द्वारा गुरुवार को आमजन को मास्क पहनने की अपील की और पैम्पलेट बांटकर कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। यातायात पुलिस ने आमजन को सलाह दी कि अति जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। शहर में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित नहीं होने की सलाह दी।