विश्व जल दिवस पर स्काउट छात्रों की हुई चित्रकला प्रतियोगिता
- स्काउट के लीडर ट्रेनर अनिल शर्मा ने किया निरीक्षण
जोधपुर। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में नेशनल ग्रीन कोर के तहत संचालित इको क्लब में पर्यावरण दिवसों के आयोजन के अन्तर्गत सोमवार को विश्व जल दिवस पर स्काउट छात्रों की ओर से जल संरक्षण में जल की एक-एक बूंद को बचाते हुए उसका सदुपयोग, वर्षा के पानी का संचय तथा पीने के पानी का अपव्यय रोकने जैसे विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पर्यावरण के प्रति सजग छात्रों की पेटिंग का निरीक्षण स्काउट के लीडर ट्रेनर अनिल शर्मा ने किया। छात्रों की कृतियों से बालकों की प्रगतिशील विचारधारा और सकारात्मक सोच देखने को मिली, जिसकी प्रशंसा हुई।
विद्यालय में वर्ष भर संचालित स्काउट गतिविधियों के लिए प्रिंसीपल इंतिखाब आलम को भी धन्यवाद दिया गया और स्काउटर महेन्द्र सैन के सक्रिय नेतृत्व और मार्गदर्शन की प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसीपल अशोक कुमार, पीटीआई राजू सिंह ने विशेष सहयोग दिया।