प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मांउट आबू में रोज गार्डन एवं फ्री वाईफाई सेवा का किया शुभारंभ

सिरोही। सिरोही के प्रभारी मंत्री एवं राज्य के खनन व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढा एवं विधानसभा के पूर्व उपमुख्य सचेतक रतन देवासी ने नगरपालिका आबू पर्वत द्धारा पर्यटक व शहर वासियो के लिए रोज गार्डन का फीता काटकर व फ्री वाईफाई जोन का रिमोट द्धारा बटन दबाकर लोकार्पण किया।
माउंट आबू में रोजगार्डन के उद्घाटन से आने वाले पर्यटको व शहर वासियों के लिए एक तोहफा है। इस गार्डन मे 5000-5000 देशी गुलाब व मोगरा , चम्पा, साईप्रिस, डेलिया, पंखापान, बुगन बेन,  गोल्डन बम्बु, चमेली के पौधे लगाए हुए है, यह पूरा 10 हजार स्कारफीट करीब 3 बीघा जमीन पर बनाया गया है। इसमे एक झरना, सीमेट के मोर, चीता, भालू बने हुए है, नन्हे नन्हें बच्चो के झूले भी है, 3 फ्लाईओवर जो वर्षा का नाला दोनो ओर फूलो की बेले, जो नाले की सोभा बनाए हुए है। इस गार्डन में दो कुए है जिसका पानी सिचाई करने के काम लिया जा रहा है।
तत्पश्चात् मांउट की नक्की झील के आसपास दो फ्री वाईफाई जोन का रिमोट द्धारा बटन दबाकर एलईडी के माध्यम से शुभांरभ किया गया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पर आने वाले पर्यटको को फ्री वाई फाई की सुविधा मिलेगी और प्रत्येक यूसर्ज को फ्री दो जीबी तक का डाटा, 5 एमबीपीएस हाईस्पीड इंटरनेट मिल सकेगी। आगे इसका दायरा बढाया जाएगा।
इस मौके पर अति0 जिला कलक्टर गितेश श्रीमालवीय, नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा, पूर्व विधायक गंगा बेन गरासिया , हेमलता शर्मा, पार्षदगण व अन्य जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button