शहीदों को दी श्रद्धांजलि, नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया अभिनंदन

जोधपुर। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन जिला कमेटी द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर जिला न्यायालय स्थित लाइब्रेरी हॉल में एडवोकेट श्याम सिंह चौहान गादेरी, एडवोकेट पीआर मेघवाल एवं एडवोकेट किशोर कुमार व्यास की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम रखा गया।
यूनियन के जिला सचिव एडवोकेट महिपाल सिंह चारण ने बताया कि वर्तमान समय में शहीद-ए-आजम भगतसिंह के विचारों की बढ़ती प्रासंगिकता विषय पर बतौर मुख्य-वक्ता विचार रखते हुए साहित्यकार एवंआकाशवाणी के पूर्व निदेशक डॉ. केआर परिहार ने कहा कि शहीदों को याद करना जरूरी है लेकिन उससे ज्यादा जरूरत है कि महान क्रांतिकारियों के विचारों को पढ़ते हुए जीवन में उतारा जाए। आज शहीदों के असली योगदान को समझने की आवश्यकता है। भगतसिंह की जेल डायरी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे एक क्रांतिकारी के असली मकसद का पता लगता है। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नाथूसिंह राठौड़ ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु का देश के लिए सर्वोच्च बलिदान है और युवाओं के लिए आदर्श है। अधिवक्ताओं को कानून के साथ शहीदों के विचारों को भी पढऩा चाहिए और उन्हे आगे बढाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष रतना राम ठोलिया, महासचिव दर्शन राम चौधरी, संयुक्त सचिव कैलाश प्रजापत व पुस्तकालय सचिव भगवती पंवार का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान एडवोकेट एडवोकेट किशन मेघवाल, एडवोकेट आनंदसिंह,एडवोकेट रामसिंह नरूका, एल.के. रामधारी, एडवोकेट मोहन जाखड़, एडवोकेट एस.के. मारू, एडवोकेट शिवलाल बरवड़, एडवोकेट गोविंराम सियाग, एडवोकेट विजय राव, एडवोकेट हंसदास कामड़, एडवोकेट रूचिका चौहान, एडवोकेट प्रकाश चंद्र चौहान, एडवोकेट बुद्धाराम चौधरी, एडवोकेट राजेश कुमार रावल,एडवोकेट देशराज कल्ला, एडवोकेट स्वरूप बामणिया, एडवोकेट सुनिता मेहरा, एडवोकेट राम सिंह भाटी, एडवोकेट लीलाधर लखारा, एडवोकेट वीनस भाटी, एडवोकेट जब्बर सिंह जोधा, एडवोकेट भंवर लाल मेहरा,एडवोकेट त्रिलोक सिंह, गणपत इंदलिया,एडवोकेट विकास जावा, सुरेंद्र सिंह,एडवोकेट श्रवण राम जोरम,एडवोकेट असिफ खां,एडवोकेट परवेज खां,एडवोकेट प्रदीप सिंह चौहान, एडवोकेट कुलदीप सिंह, एडवोकेट विजय भाटी, मोहम्मद उमर,एडवोकेट रेखा सिंह,एडवोकेट कन्हैयालाल जोशी, सुरेश प्रजापत,एडवोकेट साजिदा खानम, एडवोकेट कांता राजपुरोहित,एडवोकेट अरूणा मांगलिया, एडवोकेट प्रदीप परिहार,एडवोकेट आबिदा मुगल,एडवोकेट विकास विश्नोई, एडवोकेट ललकार सिंह, एडवोकेट शिवांग सोनी, एडवोकेट रामेश्वर राम,एडवोकेट पुखराज रोहिणा,एडवोकेट तेजराज चौधरी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button