शहीदे आजम भगतसिंह ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दिखाई
जोधपुर। राजस्थान टे्रड यूनियन केन्द्र (आरसीटू) ने भगतसिंह बलिदान दिवस के अवसर पर अमर शहीदों भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु को याद किया।
आर सीटू के प्रदेश महामंत्री गोपीकिशन, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजकिशोर, समाजवादी चिंतक सोहन मेहता, अखिल भारतीय भवन निर्माण श्रमिक फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव नदीम खान, एमसीपीआईयू के जिला महासचिव रमेशनाथ, हबीबुर्रहमान, वहीदुदीन, सोहन कडेला आदि ने संबोधित किया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओ ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह उन चंद लोगो में से एक थे, जिन्होने न केवल देश का मार्गदर्शन किया बल्कि पूरे स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दिखाई। वर्तमान किसान आन्दोलन की तरह जन आन्दोलन के स्वरूप में बदलाव लाते हुए देश की आजादी के लिए अपने आप को कुर्बान किया। भगतसिंह के विचार और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढियो की प्रेरणा बनती रहेगी। वक्ताओ ने कहा कि आजादी आन्दोलन में भगतसिंह ने आर्थिक आजादी को अहम मुददा बनाया। शोषण विहिन समाज की स्थापना पर जोर देते हुए वक्ताओ ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण एक ऐसे रूप में रहना चाहिये, जिसमें एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र का और एक इंसान दूसरे इंसान का शोषण नही कर सके। वक्ताआ ने कहा कि भगतसिंह की आर्थिक विचारधारा के सिद्वांतो पर चले बिना हम कुछ हासिल नही कर सकते। इस अवसर पर किसानो की आर्थिक स्थिति को बिगाडने के लिए किसान विरोधी लाये गये तीनो बिलो को वापिस लेने और इसी प्रकार श्रम कानूनो में श्रमिक विरोधी संशोधनो को वापिस लेने संबधी प्रस्ताव पास किये गये। कार्यक्रम के पूर्व में भगतसिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।