एनिमल लवर्स ने वानरों के साथ मनाया फागोत्सव

जोधपुर। 365 ऐनिमल लवर एंड केयर टेकर ग्रुप की ओर से चौपसनी स्थित सुंदर बालाजी मंदिर परिसर में फागोत्सव मनाया गया।
ग्रुप की ओर से नमिता प्रजापत व एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि भक्तिमय होरिया के बीच वन्यजीव वानरों के साथ पुष्पहोली गुलाब से खेली गई। इस अवसर पर भजन कीर्तन व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में सुनील ओझा, सुुशील व्यास, ओमप्रकाश मीणा, ताहिर अंसारी, मनजीत, महेश जोशी, संगीता शर्मा, देवेन्द्र चौहान, नासीर, आनन्द अग्रवाल, दीपिका, शालिनी, गीता, चेतन, दिनेश, शालू, शैलेश, संगीता, धीर, श्रीकांत, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button