सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर। संस्कृति बाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में तृतीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह 2021 को लेकर बैठक आयोजित कर पोस्टर का विमोचन किया गया।
मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि सर्वसम्मति से अक्षय तृतीया पर 14 मई को तृतीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही 251 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यक्रम के लिए सुनीता शर्मा को अध्यक्ष, सागर छंगाणी को सचिव, मनजीत चौहान को कोषाध्यक्ष, एडवोकेट संजीव व्यास व सुनील ओझा को प्रचार मंत्री व ताहिर अंसारी को प्रबन्धन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में बताया गया कि विवाह हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रेल रखी गई है और प्रत्येक जोड़ो को संस्था की ओर से सोने का मंगल सूत्र, नथ, बाली, चांदी की पायल, बिछुड़ के साथ पलंग सेट, ड्रेसिंग टेबल, टीवी, हाथ घडी सेट और घर परिवार का समान तथा पांच लाख रुपए का दुर्घटना बीमा पॉलिसी बांड उपहार के रूप में दिए जाएंगे। बैठक में घनश्याम सारस्वत, जीयाराम विश्नोई, नीरज मीना, एरिस्टो बृजमोहन, दीनदयाल पुरोहित, सुशील व्यास, श्रीकांत व्यास आदि सदस्य उपस्थित रहे।