भारतीय जीवन बीमा निगम में हड़ताल

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। भारतीय जीवन बीमा निगम में हड़ताल का आयोजन गुरुवार को संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर किया गया, जिसमें क्लास 1 यूनियन, आल इंडिया ऐसोसियेशन एवं क्लास 2 फेडरेशन के आव्हान पर रखी गई हैं। इस अवसर पर आल इंडिया इंश्योरेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेशराम बोरा ने समस्त साथियों को सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की भर्त्सना करते हुए निगम में जो भी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम का सबसे मुनाफे वाले उपक्रम के निजीकरण की ओर धकेलने की जो प्रक्रिया आईपीओ के जरिये की जा रही हैं उसका पूर जोर विरोध किया एवं भविष्य में भी साथियों को इस संघर्षा हेतु तैयार रहने का आग्रह किया। साथ ही शाखा सचिव वालाराम कुम्हार ने बताया कि वेतन समझौता 43 माह से लम्बित पडा हैं उस पर भी सरकार द्वारा कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जा रहा हैं उसके लिए सरकार को तुरंत समझौता वार्ता आहुत करने के लिए कहा गया एवं सरकार के सामने विरोध दर्ज करवाकर यथाशीघ्र वार्ता प्रारंभ करें। क्लास 1 एसोसिएशन के शाखा सचिव रमणलाल माली ने सभी को एकजुटता के साथ में सरकार की नीतियों को विरोध करने के लिए कहा एवं एकजुटता से ही हमारी जीत संभव हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button