7 ग्राम 740 मिलीग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

सिरोही (जयन्तिलाल दाणा)। जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष द्वारा द्वारा जिले में अवैध तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड अभियान के तहत मिलन कुमार जोहिया, अति. पुलिस अधीक्षक व नरेन्द्रसिंह, उप अधीक्षक पुलिस वृत रेबदर के निकटतम सुपरविजन में श्रीमति सरिता उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कालद्री मय्ा जाब्ता द्वारा शुक्रवार को दौराने हल्का गश्त स्मैक तस्करी करते पाए जाने पर मुल्जिम शत्रुधन उर्फ सागर उर्फ यशवंत पुत्र प्रेमलाल जाति वाल्मिकी, निवासी ओजला पुलिस थाना कंघई जिला प्रतापगढ उतरप्रदेश हाल नोकडा कालंद्री से 7 ग्राम 740 मिली ग्राम स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर स्मैक के संबंध में गहन अनुसंधान की जा रही है। इस कार्यवाही में पुलिस टीम कालंद्री श्रीमती सरिता देवी उ.नि. थानाधिकारी, प्रकाशचंद कानि. व श्रवण कुमार कानि पुलिस थाना कालंद्री का सहयोग रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button