सघन मिशन इन्द्रधनुष पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति के आगंनवाड़ी केन्द्र खारिया मीठापुरा पर सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम व विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर महिला अधिकारिता के पर्यवेक्षक (महिला) करणीदान ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक भी बच्चा टीकाकरण से छूटे नहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक प्रेमप्रकाश ने बताया कि बच्चों का टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा हैं। इस अवसर पर एएनएम संतोष एवं सीतादेवी ने ग्रामीण महिलाओं को सघन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 के अपने क्षेत्र की कोई भी गर्भवती महिला एवं एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर केआर सोनी ने बताया कि सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने से 11 जानलेवा बीमारियों पोलियो, टीबी. काली खांसी, खसरा, रूबेला आदि से निजात मिलती है। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक रंगोली एवंं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। विभाग द्वारा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं- स्वच्छ भारत, जल संरक्षण, मिशन इन्द्रधनुष 3.0, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करना, नेताजी सुभाषचंद बोस, एक भारत श्रेष्ठ भारत, कोविड-19 टीकाकरण, इत्यादि के बारे जानकारी दी। विभाग द्वारा कोविड-19 टीकाकरण पर प्रचार सामग्री एवं पोस्टर वितरित किए गए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button