शॉर्ट, डॉक्यूमेंट्री और फ़ीचर फि़ल्म होगी प्रदर्शित
जोधपुर। रिफ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित और फेडरेशन ऑफ़ फिल्म सोसाइटीज़ ऑफ़ इंडिया (नॉर्थ रीजन) द्वारा मान्यता प्राप्त राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) का सातवां संस्करण 20 से 24 मार्च को एंटरटेनमेंट पैराडाइस (ईपी) मिराज सिनेमा, जयपुर और मिराज बॉयोस्कोप सिनेमा शास्त्रीनगर जोधपुर में एक हाइब्रिड प्रारूप में सिनेमा में संगीत थीम पर आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (रिफ) के संस्थापक, निर्देशक और सीईओ सोमेंद्र हर्ष ने बताया कि इस वर्ष राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के सातवे एडिशन में फ्रांस फ़ोकस कंट्री होगा। फ्रेंच इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया, जयपुर के अधिकारी रिफ 2021 की ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। फ्रेंच फि़ल्म डायरेक्टर पियरे फिल्मोंन राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पाचों दिन मौजूद रहेंगे। फिल्मोंन की फ़ीचर फि़ल्म लांग टाइम नो सी भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके आलावा मक्सीमे रॉय की फ्रेंच शॉर्ट फिल्म सोल मिओ और गेब्रियल हेरल की फ्रेंच एनीमेशन फि़ल्म द नाईट ऑफ द प्लास्टिक बैग भी राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रदर्शित होगी।
राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्धघाटन समारोह 20 मार्च को जयपुर में जवाहर सर्कल के पास स्थित एंटरटेनमेंट पैराडाइस (ईपी) मिराज सिनेमा में आयोजन होगा। इसके पश्चात आगे के चार दिन में फिल्म स्क्रीनिंग, ओपन फोरम, वर्कशॉप और टॉक शो का आयोजन 21 से 24 मार्च के बीच जोधपुर में शास्त्रीनगर स्थित मिराज बॉयोस्कोप सिनेमा में होगा।