पूर्व तैयारियों की समीक्षा की
जोधपुर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक मानवाधिकार आयोग आपके द्वार 4 मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। इसकी पूर्व तैयारियां संबंधी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में एडीम द्वितीय मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एडीएम द्वितीय ने आयोग द्वारा जनसुनवाई के लिए विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आयोग आपके द्वार बैठक में जिले के आयोग में लिंबत प्रकरणों पर सुनवाई गुरुवार को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में की जायेगी इस के साथ ही नये परिवाद भी मौके पर लिये जायेंगे, जिनकी त्वरित सुनवाई मौके पर ही की जायेगी। जिसमें राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास एवं आयोग के सदस्य जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग आपके द्वार के रूप में आयोग की खण्डपीठ गठित की गई है जिसमें जोधपुर से संबंधित करीब 300 प्रकरण रखे गये है। जिसमें कलेक्टर, पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, जेडीए, नगर निगम, आबकारी विभाग, पेंशन विभाग से संबंधित प्रकरण रखे गये है तथा आयोग की और से बैठक में रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित (जिला न्यायाधीश स्तर), उप सचिव सीमा शर्मा एवं डॉ दीपा जैन, उपनिरीक्षक पुलिस भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संभागीय आयुक्त जोधपुर, जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर तथा जोधपुर जिले के समसत विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि नये परिवादों में मौके पर ही सुनवाई की जायेगी आम जनता मानव अधिकारों के हनन के संबंध में अपने परिवाद कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को प्रात 11 बजे दर्ज करा सकती है। बैठक में एडीएम सिटी रामचन्द्र गरवा सहित जिला परिषद, जेनवीयू, नगर निगम, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, जेडीए, जेल, पीएचईडी, मेडिकल सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।