जिला कलक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली,

जैसलमेरजिला कलक्टर आशीष मोदी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों से जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने के लिए अपनी ओर से पहल करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को दिए हैं और कहा कि राज-काज को सेवा एवं परोपकार की भावना से करते हुए मानवीय मूल्यों का बेहतर निर्वहन करें और अपने कार्यकाल को यादगार बनाएं। जिला कलक्टर मोदी ने जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, जिला रसद अधिकारी जबरसिंह, नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हरिसिंह राठौड़, उप निदेशक (कृषि) राध्येश्याम नारवाल, कोषाधिकारी आनन्द जगाणी, संयुक्त निदेशक (पशुपालन) डॉ. मनोज माथुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक हिम्मतसिंह कविया, उप निदेशक (महिला एवं बाल विकास विभाग) सुभाष विश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश कुमार व्यास, उप निदेशक (सांख्यिकी) मांगीलाल, जैसलमेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी हीराराम कलबी, जिला रोजगार अधिकारी भवनीसिंह चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला कलक्टर मोदी ने हर विभाग की प्रगति एवं विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों में अब तक प्राप्त उपलब्धियों की बिन्दुवार समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों से जरूरतमन्दों को लाभान्वित करने के लिए हर स्तर पर समर्पित प्रयास करें और सुशासन के साथ सेवा का भाव रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ हर जरूरतमन्द के घर-द्वार तक पहुंचे, यह अच्छी तरह सुनिश्चित करें। इस दिशा में हर मामले में प्रोएक्टिव रहकर काम करें।  इसके साथ ही योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और इनसे लाभ पाने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने कृषि उपज मण्डी समिति से कहा कि जिले में डिग्गियों से होने वाली मृत्यु के मामलों में सहायता योजना के बारे में आम जन में व्यापक प्रचार-प्रसार करें और बताएं कि ऎस होने पर सरकार की ओर से सहायता राशि दी जाती है। इसके लिए अपनी ओर से पहल करें और यथासंभव जल्द से जल्द आवेदन कराकर लाभान्वित करें तथा पीड़ित परिवारों को राहत दें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button