पीडि़त पिता चैनाराम ने लगाई न्याय की गुहार
- पिता ने मामले की जाँचकर न्याय दिलाने की मांग की
जोधपुर। चैनाराम पुत्र श्री लक्ष्मणराम मेघवाल निवासी साँगरिया गाँव तहसील जोधपुर ने अपने पुत्र सुखदेव के आत्महत्या कर ली। पिता बताया कि मेरे पुत्र लगातार आरोपियों द्वारा डराया-धमकाया गया इस कारण से मेरे पुत्र सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मेरे पुत्र सुखदेव द्वारा सुसाइट नोट में साफ लिखा है कि लगातार मुझे डरा धमकाया एवं पूरे परिवार को जान मारने की धमकी देता है। वही जमीन अपने कब्जे में ले लिया तथा लगातार वो मेरे पुत्र को डराता धमकाता एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया है। इस कारण मेरे पुत्र सुखदेव ने आत्महत्या कर ली। इस सम्बन्ध में पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है। अत: पिता चैनाराम ने पुत्र सुखदेव के मामले जल्द-जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।