भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री का किया सम्मान
जोधपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला द्वारा आज पावटा स्थित होटल मार्वेल उम्मेद में जिलाध्यक्ष शशिप्रकाश प्रजापत के प्रदेश मंत्री बनने पर साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसी के साथ मोर्चा के जिला महामंत्री मदन बोराणा के फलोदी जिला संरचना प्रभारी बनने पर भी उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रजापत ने मोर्चा के सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सबके सहयोग से ओबीसी मोर्चा अपने 4 साल के कार्यकाल में संगठन के कार्यक्रम के सफल आयोजन कर सका तथा संगठन के विस्तार के साथ ही मजबूत करने का काम किया हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी को मेरा सदैव सहयोग बना रहेगा। साथ ही प्रजापत ने प्रदेश मंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा व जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर आमंत्रित भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने प्रजापत व उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रजापत के कुशल नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा ने शानदार काम किया हैं। इस अवसर पर मोर्चा जिला महामंत्री मदन बोराणा, गजेंद्र मेवाड़ा, जेठूसिंह चौहान के साथ ही जिला व मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रजापत के स्वागत अभिनंदन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आयोजन रखा गया जिसमें मोर्चा परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया।