राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख की राशि का चेक सौंपा
जोधपुर। श्रीराम जन्म भूमि निर्माण समर्पण निधि अभियान के अन्तर्गत सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जन नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय व्यास ने जन सहयोग से एकत्रित की गई राशि 5 लाख रुपए से अधिक की राशि का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी को सौंपा गया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया मौजूद रहे।