एक दिवसीय नि:शुल्क रीट गाइडेंस कैम्प का आयोजन

जोधपुर। मेक एण्ड मुहिम क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क रीट गाइडेंस कैम्प का आयोजन कमला नेहरू नगर स्थित मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना आज़ाद बीएड कॉलेज के सभागार में हुआ।
मुहिम क्लासेस के कन्वीनर अख्तर हिन्दुस्तानी ने बताया कि शिक्षक बनने का सपना देखने वाले सभी समुदायों के योग्य विद्यार्थियों को बेहतर माहौल व अनुभवी फैक्लटी के जरिये उनके लक्ष्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये एक दिवसीय राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल वन, लेवल टू का गाइडेंस कैम्प आयोजित किया गया। मेक क्लासेस के कन्वीनर डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्य अतिथि सभी प्रतिभागियों से कहा कि हमारी सोसायटी का हमेशा से ही मकसद नि:स्वार्थ भाव से मानव सेवा और आर्थिक रूप से पिछडे हुए विद्यार्थियों को कम से कम लागत में शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा है। इसी कड़ी में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए ये एक प्रयास मात्र है। इस परामर्श शिविर में उर्दू विषय के अकमल नईम सिद्दीकी, बाल मनोविज्ञान विषय की मसूदा परवीन, भूगोल विषय के अनिल चाौधरी, गणित विषय के हरिराम स्वामी, इतिहास विषय से अय्यूब कुरैशी, विज्ञान विषय से डॉ. मोहम्मद फिरोज व असलम खान ने सभी प्रतिभागियों को सम्बन्धित विषय की विस्तार से जानकारी देते हुए विषय से जुड़ी उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। अख्तर हिन्दुस्तानी ने कहा कि मौलाना आज़ाद कैम्पस में रीट की नियमित चलने वाली इन कक्षाओं में हिन्दी व संस्कृत विषय के दीपक सिखवाल, राजनीति विज्ञान विषय के नईम सहज भी अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मोटीवेटर के तौर पर मुबारक हुसैन भी मौजूद रहेगें।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button