कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान
जोधपुर। व्यास कॉलोनी मौहल्ला विकास समिति के तत्वावधान में कोरोना वॉरियर्स, पुलिस मित्र, स्वास्थ्य कर्मियों, निगम कार्मिकों, पार्षदों आदि के सम्मान समारोह का आयोजन एयरफोर्स स्थित व्यास कॉलोनी प्रांगण में विधायक मनीषा पंवार के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में ईशा परिहार ने सभी आगन्तुकों का स्वागत करते हुए बेटियों के बारे में कहा कि बेटियों को अगर मौका दिया जाए तो वह देश में अपना नाम रोशन कर सकती है फिर क्यों उन पर सामाजिक प्रतिबंध लगाकर केवल बेटों को आगे बढ़ाया जाता है यह परंपरा बंद कर बेटियों को आगे बढऩे का मौका देना चाहिए। इ
समारोह अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रकाश परिहार ने बताया कि वृहद स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में गणपतसिंह चौहान, सचिव सर्वटे, आनंदसिंह चौहान, रामसिंह सांजू, महेंद्रसिंह परिहार, दौलतसिंह सांखला, भवानीसिंह कीरड, प्रशांत चौधरी, प्रकाश देशबंधु, विजय परिहार, राहुल पाराशर, एसएचओ लीलाराम, प्रकाश जैन, कुश गहलोत, ललित गहलोत, राकेश घारू, विनोद चौहान, कीर्ति गूंद, नीतू परिहार, प्रेमचंद सांखला ने 112 कोरोना वारियर्स, पुलिस मित्र, निगम कार्मिकों, स्वास्थ्य कर्मियों का माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
परिहार ने बताया कि इस मौके व्यास कॉलोनी मौहल्ला विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक मनीषा पंवार एवं सभी उपस्थित विशिष्ठ अतिथियों का माला, साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। समारोह का संचालन चंपालाल घारू ने किया तथा विजय कंडारा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।