पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित
सिरोही। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आबूरोड ब्लाक में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने युवाओं को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद लोगों की स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनके समाधान के लिए एक मंच पर एकत्रित होकर हल निकालना है। ब्रम्हाकुमारी से महिमा ने मेडिटेशन के फायदे बताए। ब्रम्हाकुमारी रामलखन ने युवाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर पुरोहित ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में युवाओं को जागरूक किय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संचालक रियाज ने युवाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के संचालन में नेहरू युवा केंद्र के हीराराम माली एवं विजय उपस्थित थे।