राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में किया वृक्षारोपण
सिरोही। राजकीय सम्प्रेंक्षण एवं किशोर गृह सिरोही में जिला एवं सेशन न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री जयमाला पानीगर व प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी पीयुष कुमार मेडतिया ने गृह परिसर में वृक्षारोपण किया व किशोर न्याय बोर्ड सिरोही ने गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश विक्रांत गुप्ता द्वारा गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित कर जीवन में अच्छे कार्य करने हेतु सदैव तत्पर रहने व गृह की व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर सराहना की। इस मौके पर सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित, परिवीक्षा अधिकारी राजाराम चौधरी, बाल कल्याण समिति से श्रीमती कल्पना राणावत, दरजिंगराम पुरोहित, हनुमानसिंह आढा व सम्प्रेंक्षण गृह स्टाफ से दिलीप धवल, जितेन्द्र कुमार, वसीम खान, प्रिंससिंह, गोविंद्र सिंह, भानाराम, रमेश कुमार, सुरक्षा गार्ड नरेश कुमार एवं रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।