प्रो. मोहनस्वरूप माहेश्वरी की जयंती पर संगोष्ठी सम्पन्न
जोधपुर। राजस्थान टे्रड यूनियन केन्द्र (आर सीटू) के सभागार में शिक्षाविद प्रो. मोहनस्वरूप माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को अखिल भारतीय टे्रड यूनियन केन्द्र के राष्ट्रीय महासचिव गोपीकिशन, बृजकिशोर, नदीम खान, मोहन सिंह, प्रमोद शर्मा, रमेशनार्थ, वहीदुदीन, सोहन कड़ेला, हबीबुर्रहमान, सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने सर्वप्रथम प्रो. माहेश्वरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रो. मोहनस्वरूप माहेश्वरी एक कुशल शिक्षाविद व फिल्मविज्ञ थे। उन्होंने समाज में सुधार के अनेकों काम किये। वे अपने जीवन में प्रतिष्ठित पदों को ठुकराते हुए अन्याय के विरूद्ध संघर्ष की राह पर चलते रहे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे तथा मौलिक चिंतन व गहन अध्ययन के हिमायती थे के साथ साथ वैचारिक स्वतंत्रता के भी पक्षधर थे। वे फिल्मों एवं खेलों से लगाव रखने वाले तथा शिक्षा की मौलिक नीति चाहने वाले चरित्र बल की शिक्षा के भी पक्षधर थे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियां आज कठिन दौर से गुजर रही है और ऐसे दौर में प्रो. माहेश्वरी द्वारा दिखाये गये रास्ते ही लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा में अहम भूमिका अदा कर सकते है। वक्ताओं ने उनके प्रेरणा लेकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिये आगे आने का आह्वान किया। इस मौके प्रो. माहेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।