जैसलमेर जिले में एमसीएचएन डे मनाया गया
महिला अधिकारिता विभागीय उप निदेशक ने आँगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया
जैसलमेर। जैसलमेर जिले भर में गुरुवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया गया। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल ने गुरुवार को एमसीएचएन डे पर रूपसी एवं अमरसागर आँगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उप निदेशक गोयल ने किशोर बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की दृष्टि से केन्द्रों पर संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं सभी पात्र जनों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन एवं विभागीय कार्मिकों को निर्देशित किया। उप निदेशक ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बालिकाओं को महिला शक्ति योजना के अन्तर्गत कौशल संवर्धन प्रशिक्षण योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि बालिकाएं इसके माध्यम से आरएस-सीआईटी एवं आरएस-सीएफए कम्प्यूटर कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं। इससे कम्प्यूटर टेली सोफ्टवेयर पर कार्य करने की कौशल में पारंगत होकर व्यापार/वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार/ स्व रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकती हैं।