राजस्थानी वेबिनार के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग तथा बाबा रामदेव शोधपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार के पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) पीसी त्रिवेदी ने किया।
बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थानी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी बोराणा, सहायक आचार्य डॉ. धनंजया अमरावत एवं डॉ. जीआर परिहार मौजूद रहे। यह राष्ट्रीय वेबिनार 19 जनवरी को सुबह 11 बजे जेएनवीयू कुलपति प्रोफेसर पीसी त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। आधुनिक राजस्थानी गद्य विधावां: एक दीठ विषयक इस वेबिनार में राजस्थानी भाषा साहित्य के व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा आधुनिक राजस्थानी कहाणी, कवयित्री डॉ. शारदा कृष्ण आधुनिक राजस्थानी उपन्यास, कवि जितेन्द्र निर्मोही आधुनिक राजस्थानी संस्मरण तथा आलोचक डॉ. नीरज दइया आधुनिक राजस्थानी व्यंग साहित्य विधा पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button