शिविर में किया 80 यूनिट रक्तदान
जोधपुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है, जीव सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है। इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए हेल्प फस्र्ट वीक टीम के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जेबीडी समूह के विशाल हिन्दुस्तानी ने बताया कि रक्तदान शिविर में पुरुषों के साथ महिलाओं ने बढ़ चढक़र रक्तदान किया। शिविर में पूनाराम गहलोत, रामचन्द्र चौधरी, राकेश मुंडेल, रामरतन डावोला, राजेश कुमार, केशरसिंह चौहान, भाग्यश्री प्रजापत, किरण डावोला, ज्योति चौहान, अनामिका चौधरी, रश्मि मोना, दीपिका गहलोत, रिंकू शेखावत, रजनी जाखड़ सहित 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण हेतु महात्मा गांधी अस्पताल ब्लड बैंक टीम ने अपनी सेवाएं दी जिसमें डॉ. हेमराज, गजेन्द्र कच्छावाह, नारायणसिंह इंदा, प्रियंका, महेंद्र लखारा शामिल थे।