166 मेडिकल कैंप करने वाले चिकित्साकर्मियों का सम्मान
जोधपुर। श्री मातेश्वरी सेवा संघ के तत्वावधान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी वैन यूनिट के चिकित्साकर्मियों का सम्मान किया गया। संघ अध्यक्ष शैलेंद्र सोनी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष ने कोरोनाकाल में विभिन्न क्षेत्रों में 166 मेडिकल कैंप करने वाले डॉक्टर मोहम्मद यूनुस एवं उनकी टीम में शामिल गर्विता चौहान एवं टीना रांकावत का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर अचीवर्स सोसायटी, हनुमानगढ़ पर्यावरण सेवा समिति, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय परिषद सहित अनेक संस्थाओं की ओर से डॉक्टर यूनुस को अभिनंदन पत्र भेंट किया। उल्लेखनीय है कि चिकित्सा विभाग की ओर से गत वर्ष अप्रैल से कोरोना संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्था की गई थी। करीब सौ से अधिक कैम्प में मातेश्वरी सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सहयोग दिया। इस मौके रमेश घोष, देवेंद्र व्यास, प्रदीप शर्मा, चंद्रसेन हेड़ाऊ, पुरुषोत्तम सोनी, दुर्गेश सोनी, क्षेत्रीय पार्षद कुसुमलता देवड़ा, सुरेन्द्र देवडा, जॉन, अविनाश बोराणा, जितेंद्र काला, गर्वित सोनी, राजेश सोनी, रेखा पंवार, ममता शर्मा, प्रेम भारती, रमेश सोनी, विकास राजपुरोहित, सूरज रांकावत एवं नितेश भटनागर उपस्थित थे।