समाजसेवी सिद्दीकी व एडवोकेट ओझा का हुआ सम्मान
- जय बजरंग सेना ने समाजसेवियों को सम्मानित किया
जोधपुर। जय बजरंग सेना जोधपुर द्वारा समाज में कुछ अलग हटकर कार्य करने वाली समाजसेवियों को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम आयोजक संजीव व्यास व लोकेश लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जय बजरंग सेना जोधपुर द्वारा रक्तदान शिविर के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा के लिए समाजसेवी अतीक सिद्दीकी, एडवोकेट सुनील ओझा, सेवा भारती सम्पादक गुलाम मोहम्मद, अंकित पुरोहित, मिज्जू सा को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। लोकेश लालवानी ने बताया कि यह सम्मान देने का उद्देश्य ऐसे लोगों को बढ़ावा देना है, जिन्होंने विशिष्ठ कार्य किया है। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सम्मान करने पर संस्था का आभार जताया। साथ ही अपील की कि लोग उनके साथ जुड़ें और समाजसेवा के कार्यों को प्रदेश व देश स्तर पर करने के लिए सहयोग दें। वहीं इनके समाजसेवा के लिए समय-समय बेहतर योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।