निर्दलीय एण्ड कंपनी का इतिहास परेशान करना: देवासी

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। संयम लोढा एण्ड कंपनी का इतिहास आमजन के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण भावना से काम करना, उनसे बदला लेने का सोचना व पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर विरोधी विचारधारा वाले लोगों को परेशान करना, उनके काम रूकवाना, झूठे मुकदमे में फंसाना इत्यादि का रहा है, जिसका सिरोही की जनता करारा जवाब देगी। यह बात पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने प्रेस वार्ता में कही। देवासी ने कहा कि उनके 10 साल के कार्यकाल में उन्होंने किसी के साथ धोखा नहीं किया ओर सारे आरोप बेबुनियाद है।
उन्होंने कहा कि सेवा भारती समिति सिरोही एक पंजीकृत स्वयंसेवी संस्था है, जो समाज के वंचित एवं कमजोर वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन एवं समरसता के लिए काम कर रही है ओर वर्ष 2005 में अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए नगर परिषद सिरोही को रामझरोखा के सामने संस्था द्वारा उपयोग में लिए जा रहे भूखंड को आवंटन के लिए आवेदन किया गया था। 21 फरवरी 2006 को प्रस्ताव संख्या 30 से स्थानीय बोर्ड द्वारा इस भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई थी। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि का उपयोग बालकों के छात्रावास संस्कार व शिक्षा देने के लिए चाहा गया है, जिसके लिए किस्म परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उक्त भूमि न तो कृषि भूमि है, न ही गोचर है, आवासीय है, जिसका उपयोग किसी भी व्यवसायिक परियोजना के लिए नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार चाहे तो सक्षम प्राधिकरण से लेंड यूज परिवर्तन करवा सकती है तथा राज्य सरकार को लेंड यूज चेंज करने की शक्ति प्राप्त है। उन्होंने कहा कि निरस्ती का कारण मास्टर प्लान में आवासीय भू उपयोग होना नहीं दर्शाया गया है। न ही गुलाब कोठारी के फैसले का कोई हवाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक संयम लोढा की प्रकृति विरोधी विचारधारा वाले व्यक्तियों को द्वेषपूर्ण भावना से कार्य करते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना पर दबाव बनाया किंतु उसने अन्याय का साथ देने से इनकार किया तो उसका अपने रसूखातों का दुरुपयोग करते हुए उसका तबादला करवाया।
उन्होंने कहा कि संयम लोढा की माननीय न्यायालय के आदेश मानने की इतनी ही चिंता है तो वह अब्दुल रहमान बनाम राजस्थान राज्य के फैसले की पालना करवाए और नदी नालों के किनारों के उपर जो अवैध अतिक्रमण है वह अवैध रूप से पट्टे जारी किए हुए है उनको निरस्त करवाए ओर वर्तमान चैयरमेन महेन्द्र मेवाडा की पुत्री निकिता मेवाडा द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर सिरोही में नटराज होटल व वन विभाग की नर्सरी के पास सिनेमा हॉल चलाने के लिए अनुज्ञा पत्र की धज्जियां उडाते हुए इंटर लॉकिंग टाईल्स लगाकर बाथरूम व पम्प रूम का अवैध अतिक्रमण किया है उसे स्थानीय विधायक संयम लोढा हटाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा सेवा भारती संस्थान को भूमि आवंटन करवाई गई है, जबकि संयम लोढा व कांग्रेस सरकार द्वारा निरस्त करवाई गई है, जिसका जनता करारा जवाब देंगी। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, परीक्षित खरोर उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button