भाजपा अनादरा मंडल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी अनादरा मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जन्म जयंती मुनिराज नगर अनादरा में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई। जन्म जयंती कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली ने पूर्व प्रधानमंत्री महान विद्वान अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने एवं उन्हीं की विचारधारा से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह पिथापुरा ने बताया कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की महती भूमिका रही हैं उन्हीं के कार्यकाल में सफल परमाणु प्रशिक्षण संपन्न हुआ था। आज उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने 18,00,000 करोड़ रुपया भारत के नौ करोड किसान परिवारों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत डाले हैं। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भीमा राम चौधरी, मंडल महामंत्री चोपाराम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह डबाणी, मंडल कोषाध्यक्ष नाथूराम चौधरी, कमाराम चोधरी, वेलाराम चौधरी, छगनलाल माली, रणछोड़ कोली, कन्हैयालाल पुरोहित आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button