राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है: लोढा
- सनपुर गांव में नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। क्षेत्रीय विधायक संयम लोढ़ा ने सनपुर गांव में नवनिर्मित किसान सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए विधायक लोढा ने कहा कि कोविड काल होने के बावजूद भी राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। जब पहला सैम्पल कोविड का पूना भेजा गया था ओर 15 दिन में ही प्रदेश में कोविड लैब लगाई गई। आज आप देखिए की कोविड की लैब सिरोही जिले में भी स्थापित हो गई है। आज सैम्पल दिया जाता है ओर दूसरे दिन रिपोर्ट आ जाती है, जबकि पूर्व में पांच पांच दिन लग जाते थे। आज राजस्थान में ठीक होने वालों का प्रतिशत 95 तक जा पहुंचा है। जिले की लोगों की आमदनी बढ़े उसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। कई स्थानों पर इंडस्ट्रीज एरिया लगाने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।
इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर सरपंच नीतू कंवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा, खेताराम माली, छोगाराम मेघवाल, बाबूलाल माली, विनोद पुरोहित, भंवरलाल अग्रवाल, दरदाराम भील, नरेन्द्र मेवाड़ा, प्रकाश राजपुरोहित, जीवाराम पुरोहित, बाबाराम मेघवाल, नरेन्द्र मेघवाल, भगवानाराम मेघवाल, तलकाराम मेघवाल, शांतिलाल मेघवाल, प्रागाराम, श्रवण कुमार, वीसाराम सुथार, नारायणलाल, उदयसिंह, कलाराम, छैलसिंह परमार, वालाराम लोहार, गणेशराम, रीखबचंद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।