अटल जन्म दिवस पर भाजपा नगर मंडल ने अर्पित की पुष्पांजलि
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। भाजपा नगर मंडल सिरोही, सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनधियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती दिवस को सुशाशन पर्व के रूप में मनाया। सुबह 11 बजे पूर्व भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी की जन्म जयंती पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के सानिध्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने अटल जी के जीवन दर्शन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी डाली और कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य अटल जी आजीवन देश की सेवा में समर्पित रहे और जनसंघ से भाजपा तक कि यात्रा में आपातकाल का विरोध कर लोक तंत्र की रक्षा के लिए जेल में गए और पहले देश के गैर कोंग्रेसी प्रधानमंत्री बने और एनडीए गठबन्धन में 5 साल पूरे करते हुए आधुनिक भारत की जो आधारशिला रखी उसे ही पूरा करने में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुशाशन देते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा देते हुए देश को दुनिया के विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाया और अटल जी के सपनो को पूरा करते हुए कश्मीर में धारा 370 हटाई,राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि हम सब अटल के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर भारत को परम् वेभव का दर्जा दिलाएंगे। पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान,महिपाल सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओ से उनके जीवन से प्रेरणा ले कर उनके अधूरे सपनो को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानो के लाइव प्रसारण संबोधन को सुना तथा चौपालों के माध्यम से किसान बिल के बारे में किसानो को जागरूक कराने का निर्णय लिया।