तुलसी के 61 पौधों का किया वितरण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने पर्यावरणविद् प्रदीप शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए 61 श्याम तुलसी पौधे कलक्ट्रेट पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वंयसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को वितरित किए। संभागीय आयुक्त ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित, पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमार गहलोत, डीएसओ अनिल पंवार, अधीक्षण अभियंता विजय वर्मा, उप निदेशक अनिल व्यास, प्रसन्न पुरी गोस्वामी, अधिशाषी अभियंता राजकुमार माथुर, अधीक्षण अभियंता सम्पत मेघवाल, कश्यप, अजय मूथा, सत्यनारायण गौड़, संभागीय आयुक्त कार्यालय टीसी सोनी, राजकुमार वर्मा, अशोक सोनगरा, रमेश कुमार, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, ब्रजेश सिंह शेखावत, प्रदीश शर्मा व स्वंय सेवी संस्थाओं के ओम प्रकाश शर्मा, ललित देवड़, जगदीश देवड़ा, बलवीर भाटी सहित 61 व्यक्तियों को कार्तिक मास की पूर्णिमा पर श्याम तुलसी भेंट की। इस अवसर पर रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। संभागीय आयुक्त ने कलक्ट्रेट पार्क में चल रहें विकास कार्यो का अवलोकन किया व अधिकारियों को शीघ्र कार्य कराने के निद्रेश दिए।