अन्तरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल कोच शाकिर अली का नागरिक अभिनन्दन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन अध्यापन की उत्कृष्ठता में सतत् सुधार एवं प्रोत्साहन सहित खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों में अन्तरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल कोच शाकिर अली के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर शहर में नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रवक्ता कफील अहमद ने बताया कि शहर की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षक संगठनों और सर्वसमाज ने शहर खतीब व पेश इमाम मोहम्मद तैयब अंसारी व जेएनवीयू प्रोफेसर डॉ. अय्यूब खान के मुख्य आतिथ्य व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा प्रेमचन्द सांखला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में शाकिर अली एवं संजीदा खानम का मेसडेस संस्थान से अरविन्द कुमार व्यास, कराटे एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त सचिव प्रकाश चैधरी, सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण समिति से भूराराम चौधरी, ईद मिलादुन्नबी जलसा समिति से उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, हैल्पिंग हैण्डस संस्था से मोहम्मद रफीक कारवां, शम्भुसिंह मेड़तिया, नफासत अहमद, रकमा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोअज्जम, एक्सीलैण्ट से नासिर अन्सारी, फोरेवर हैल्प संस्था से लियाकत वारसी सहित अनेकानेक संस्थाओं की ओर से स्वागत अभिनन्दन किया गया।