विशेष क्रिकेट बैट प्रदान किए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत में निर्माण सामग्री बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) पहल के तहत जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी, राजस्थान की महिला क्रिकेट टीम को 15 विशेष तौर पर तैयार किए गए हल्के वजन वाले क्रिकेट बैट वितरित किए। कंपनी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उन्हें नए कौशल सीखने के लिए आवश्यक उपकरण और मंच प्रदान करने के अवसरों पर ध्यान दिया है। जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी की महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में रेडीमेड बैट्स के उपयोग पर चिंता व्यक्त की थी क्योंकि ये भारी थे और खिलाडिय़ों को कलाई में होने वाले दर्द का कारण बन रहे थे। जिसके आगे चलते क्रिकेटरों को उनके प्रदर्शन और कैरियर की अवधि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता। जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली महिला खिलाडिय़ों के साथ काम करती है और उन्हें क्रिकेट मे करियर बनाने के लिए प्रेरित करती है। यह क्रिकेट में कुछ अभूतपूर्व युवा महिलाओं की प्रतिभा का पोषण करने की दिशा में भी काम करती है। उनके काम को ध्यान में रखते हुए, न्युवोको विस्टास ने उनके लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए हल्के वजन वाले क्रिकेट बैट प्रदान किए।