जेएनवीयू और आईआईटी में एमओयू
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के मध्य बायोसाइंस अनुसंधान को लेकर एक एमओयु किया गया। आइआइटी जोधपुर के शिक्षकों और व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अंतर्गत आइआइटी और जेएनवीयू मिलकर बायोसाइंस पर संयुक्त रूप से शोध करेंगे। इसमें जेएनवीयू के रसायन शास्त्र, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भू विज्ञान जैसे विभाग के शिक्षक और शोधार्थियों को आइआइटी की प्रयोगशाला का लाभ भी मिल सकेगा। आइआइटी के शिक्षक और शोधार्थी भी जेएनवीयू की सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे। गौरतलब है कि आइआइटी जोधपुर ने एम्स जोधपुर के साथ भी एमओयू किया है। एम्स के साथ मिलकर इस साल मेडिकल टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में पीजी शुरू की है। इसके अंतर्गत छात्र छात्राएं आइआइटी और एम्स दोनों में ही कक्षाएं अटैंड कर रहे हैं। आइआइटी जोधपुर शहर के विकास के लिए अन्य वैज्ञानिक व शिक्षण संस्थानों के साथ भी एमओयू कर चुकी है।