जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। वेबेक्स के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्बंध में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार नालसा दस योजनाओं में एक योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2016 का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जोशी व सचिव अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिद्धेश्वर पुरी के सान्निध्य में अधिवक्ता कन्हैयालाल जगत्यानी द्वारा वेबेक्स के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उनको सरकारी सेवाओं में मिलने वाले लाभों से भी परिचित करवाया।