संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन ने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर को संविधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और देश को मजबूत एंव एकजुट के लिए आज भी जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रेक्षा शर्मा ने संविधान दिवस के पूर्व प्रचार कार्यक्रम में संविधान के विषय पर विस्तुत जानकारी प्रदान की। संविधान कब बना, इसकी उपयोगिता, उदेश्य और महत्व की जानकारी भी प्रदान की। मदरसा किसेन्ट सीनियर पब्लिक स्कूल जोधपुर के प्रधानाचार्य अजीमो शांत, और सहायक प्रोफेसर रैहाणा बैगम ने संविधान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो, जोधपुर के के आर सोनी ने किया। इस अवसर पर सोनी ने भारतीय नागरिको को सुरक्षित करने के न्याय, समानता, स्वंतत्रता, संविधान दिवस के बारे जानकारी दी। इसी अवसर पर एक मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें छात्रों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। और सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button