19 हेड कांस्टेबल का एएसआई के पदोन्नति के लिए चयन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में वर्ष 2018-19 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद आउटडोर और साक्षात्कार के बाद 19 हेड कांस्टेबल का वरिष्ठता के आधार पर एएसआइ पदोन्नति के लिए चयन किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कमिश्नर जोस मोहन की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ने लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हेड कांस्टेबल का पुलिस लाइन मैदान में आउटडोर परीक्षा व साक्षात्कार लिया। बोर्ड में पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) ममता राहुल व पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना शामिल थे। लिखित परीक्षा और फिर आउटडोर व साक्षात्कार के बाद वरिष्ठता के आधार पर 19 हेड कांस्टेबल का एएसआइ पदोन्नति के लिए चयन किया गया। पीसीसी के बाद इन्हें एएसआइ पदोन्नत किया जाएगा। पदोन्नति के लिए चयनित होने वाले हेड कांस्टेबल में ओपाराम, भींयाराम, बाबूलाल, नाथूराम, नानकराम, दिलीपसिंह, पप्पुसिंह, हप्पाराम, मोहनलाल, बिरदाराम, सदाराम, पोकरमल, रूपाराम, ओमप्रकाश, धन्नाराम, राजाराम, ईश्वरसिंह, कुम्भाराम और वल्लभराम शामिल हैं।