विद्यार्थियों को मात्र एक रुपए प्रति माह में शिक्षा
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिड टाउन ने भारती संग्रहिता शिक्षा विकास समिति के विद्यार्थियों को जरूरतमंद समान भेंट किया। समिति के द्वारा गरीब बच्चों को एक रूपए में एक माह शिक्षा के रन फोर वन अभियान का संचालन किया जा रहा है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि अभियान की इसी कड़ी में क्लब सदस्यों ने गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों में नोट बुक, लाइब्रेरी बुक्स, स्टेशनरी, ऑर्ट एंड क्राफ्ट मैटेरियल, प्रोजेक्टर, इमरजेंसी लाइट सहित अध्ययन में काम में आने वाली सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव सौरभ राठी, डॉ. दीपक सिंह शेखावत, राजेश नरूला, मयंक गुप्ता, सोनू भार्गव तथा विशाल पुगलिया मौजूद थे।