14 हजार मास्क का किया वितरण

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम ने शहर के कच्ची बस्ती इलाके में 14 हजार मास्क का वितरण किया।  नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से नो मास्क- नो एंट्री, नो मास्क-नो सर्विस अभियान के बाद अब टोको-कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निगम का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले। इस उद्देश्य को लेकर नगर निगम ने मास्क बैंक की स्थापना की थी। इसी कड़ी में शहर की हाथ ठेला चालकों, कच्ची बस्तियों व जरूरतमंदों को मास्क वितरण के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। मुख्य सफाई निरीक्षकों, एक्सईएन के माध्यम से शहर के अलग-अलग स्थानों में लगभग 14 हजार मास्क का वितरण किया गया। तोमर ने बताया कि जब तक सभी लोग मास्क पहनने का नियम नहीं अपनाएंगे तब तक कोरोना के संक्रमण को रोक पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान में जनता की भी भागीदारी हो।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button