आबू पर्वत के सौंदर्यकरण व विकास पर ध्यान देने के निर्देश

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। संभागीय आयुक्त व आबू पर्वत पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. समित शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेस से आबू पर्वत पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए संबधित अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण व विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त शर्मा ने बैठक में बताया कि पर्यटन विकास को बढावा देने के लिए नक्की लेक, गुरुशिखर एवं अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण एवं उनके विकास पर ध्यान देने सहित सफारी पार्क के विकास एवं एडवेन्चर एक्टीविटिज शुरु करवाने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने आबू पर्वत क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में स्वीकृत कार्यो के आरंभ व पूर्ण नहीं होने को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए उक्त कार्यो का परीक्षण कर आगामी बैठक में इनके बारे में अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करने करने के लिए कलक्टर को निर्देश दिए तथा नगर वन उद्यान अशोक वाटिका का कार्य प्लान तैयार कर पूर्व में स्वीकृति बजट अनुसार कार्य पूर्ण करवाने तथा नवीन विकास कार्यो के संबध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोल नाके से प्राप्त आय का 30 प्रतिशत सीधे समिति के खाते में नियमित रूप से जमा करवाने तथा पूर्व के बकाया राशि में से 50 लाख इसी माह के अंत तक भुगतान करने एवं शेष बकाया राशि का भुगतान को लेकर 50-50 लाख का भुगतान प्रत्येक तीन माह में करने के लिए नगरपालिका आबूपर्वत को निर्देशित किया गया। वन विभाग एवं नगर पालिका को संयुक्त रूप से आबूपर्वत के वन्य क्षेत्र के विकास साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुकत क्षेत्र बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूर्व में स्वीकृत विकास कार्य आरंभ नहीं होने पर संभागीय आयुक्त ने नाराजगी प्रकट करते हुए कलक्टर सिरोही को इस मामले को रिव्यू करते करते हुए कार्य योजना तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। इस वीडियो क्रॉन्फ्रेस के दौरान कलक्टर सिरोही, उपखंड अधिकारी आबूपर्वत,उप वन संरक्षक, आबू पर्वत,उप निदेशक स्थानीय निकाय जोधपुर, उप पुलिस अधीक्षक आबूपर्वत, आयुक्त नगर पालिका आबूपर्वत एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button