पेटीएम एसबीआई कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और देश के अग्रणी डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म पेटीएम ने भारत के नेक्स्ट जनरेशन क्रेडिट कार्ड को लॉन्चड करने के लिए गठबंधन किया है। यह कार्ड दो वैरिएंट ‘पेटीएम एसबीआई कार्ड’ और ‘पेटीएम एसबीआई कार्ड सिलेक्ट’ में उपलब्ध है। इस प्रोडक्ट कोवीजा प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया है। पेटीएम एसबीआई कार्ड नेस्मार्ट ऐप फीचर्स को सक्षम करके और अपने उपयोगकर्ताओं कोबेहतर पुरस्कार और लाभ प्रदान करके क्रेडिट कार्ड के अनुभव को पूरी तरह से नया कर दिया है। यह लॉन्च एसबीआई कार्ड के उन प्रयासों के अनुरूप है, जो अपने ग्राहकों की खर्च संबंधी जरूरतों के अनुरूप अधिकतम मूल्य प्रदान करते हैं। साथ ही एक सुरक्षित और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए डिजिटल भुगतानों को प्रोत्साहित करते हैं। पेटीएम एसबीआई कार्डधारकको एसबीआई कार्ड मोबाइल ऐप और उनके पेटीएम ऐप दोनों पर उपलब्ध स्मार्ट वन टैप फीचर के माध्यम से अपने कार्ड पर नियंत्रण रखने का अधिकार होगा। पेटीएम एसबीआई कार्ड इंस्टैं ट वन-टच सेवाओं से लैस होंगे, जैसेकि ऑनलाइन लेनदेन के लिए कार्ड को ब्लॉक/अनब्लॉक करना, नुकसान की स्थिति में कार्ड को ब्लॉक करना, डुप्लिकेट कार्ड जारी करना और बकाया क्रेडिट-सीमा देखना। इसमेंजरूरत न होने पर संपर्क रहित भुगतान या अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए कार्ड को स्विच ऑफ करके धोखाधड़ी से बचने के लिए उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा करने का विकल्प भी मिलेगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button