एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस के साथ की भागीदारी
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ अपनी बैंकाश्योरेंस साझेदारी की घोषणा की। बैंक के व्यापक रूप से फैले नेटवर्क के साथ, केयर हेल्थ इंश्योरेंस अपने व्यावसायिक फुटप्रिंट को और अधिक विस्तारित करने के लिए तत्पर है। विशेष रूप से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश औरछत्तीसगढ़ समेत कुल 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में, जहां एयू बैंक की मजबूत उपस्थिति है। इन राज्यों में लोगों के बीच स्वास्थ्य और वित्तीय साक्षरता अन्य राज्यों अपेक्षाकृत अधिक है। यह साझेदारी बैंक की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बैंक का विजन ग्राहकों की सभी वित्तीय जरूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करनेसे जुड़ा हुआ है. स्वास्थ्य बीमा वित्तीय नियोजन का एक महत्वपूर्ण अंग है, क्योंकि यह स्वास्थ्य देखभाल के खर्चों से किसी को भी अपनी जमापूंजी बचाने में मदद करता हैऔर बैंक अपने ग्राहकों को नए युग के व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान देना चाहती है।