लेबर मार्केट में एक हजार मास्क वितरित किए
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जागरूक जन मंच व नगर निगम जोधपुर दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड नंबर 11 में 17ई सेक्टर में मास्क जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लेबर मार्केट में एक हजार मास्क वितरित किए गए।
संयोजक चंद्रशेखर पुरोहित ने रोजगार मजबूरी है, पर मास्क भी जरूरी है तथा मास्क लगाओ जान बचाओ का मंत्र दिया। इस अवसर पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेश जावा, लॉयन्स क्लब सेंट्रल के श्रीकांत शर्मा, उपनिदेशक स्थानीय निकाय के नीरज माथुर, रूपांग पथ के नरेंद्र शर्मा, महेंद्र व्यास, हंसराज प्रजापत, राजेन्द्रसिंह ने सहयोग किया। जाजम संयोजक चंद्रशेखर पुरोहित ने मास्क उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त आकांक्षा बैरवा का आभार व्यक्त किया।