दृष्टि दिवस मनाया, आंखों की जांच की

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। दृष्टि दिवस पर लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट व लॉयंस क्लब मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में लॉयंस भवन शास्त्री नगर में नेत्र सुरक्षा पर सेमिनार आयोजित किया गया। राजेश अग्रवाल ने बताया कि डॉ एलसी सिंघवी व डॉक्टर चंदन कल्ला द्वारा आंखों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारियां दी गई और उनसे बचाव व सावधानियों के बारे में उचित परामर्श दिया गया। सेमिनार में आए हुए लोगों द्वारा पूछे गए नेत्र सुरक्षा संबंधी सवालों का जवाब डॉक्टर्स ने बखूबी दिए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि सेमिनार में आए हुए मरीजों की आंखों की जांच भी की गई जिनको ऑपरेशन की जरूरत थी उनको निशुल्क ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण शनिवार को किए जाएंगे। कोरोना काल में जो लोग देव लोक गमन हुए उनके लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अंत में राजेश अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान आरके ओझा, प्रमोद राज जैन, जितेंद्र बोहरा, राजेश अग्रवाल, एसएस गुप्ता, जगदीश, कुसुमलता परिहार सोनी, कैलाश राठी, एसएस केला, कुसुमलता राठौड़, राकेश मेहता, जे बॉयज ग्रुप से विशाल पांडे, अक्षय व्यास, महेंद्र नायक, राजेश व्यास, संतोष शर्मा, वर्षा ओझा, शैफाली गहलोत, दशरथ सिंह परिहार, शकुंतला परिहार, पूजा दवे, इत्यादि मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button