बिना अनुमति निर्माण करवाने पर भवन सीज
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नगर निगम की बिना अनुमति के व्यवसायिक निर्माण करने पर अमृत नगर क्षेत्र में एक भवन को सीज किया गया है। नगर निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि अमृत नगर पालरोड के प्लॉट संख्या 7 पर पवन जैन ने नगर निगम की बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर दिया। शिकायत मिलने पर नगर निगम अतिक्रमण टीम ने मौके पर निर्माण कार्य को बंद करवाकर भूखंड मालिक से भवन निर्माण अनुमति एवं भू स्वामित्व संबंधी दस्तावेज नगर निगम में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। भूखंड मालिक की ओर से नगर निगम के नोटिस के प्रत्युत्तर में भवन निर्माण अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। भूखंड मालिक की ओर से कोई प्रतिउत्तर नहीं मिलने पर सूरसागर अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया को इस बिल्डिंग को सीज करने के आदेश दिए गए। आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी दीपक कनौजिया, सह प्रभारी दिनेश कल्ला की टीम ने मौके पर जाकर भवन को सीज कर लिया।