उम्मेद अस्पताल में युवाओं ने किया रक्तदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर उम्मेद अस्पताल के रक्तकोष में कई युवाओं ने रक्तदान किया। इसमेंं उम्मेद अस्पताल रक्तकोष में कार्यरत टेक्नीकल सुपरवाइजर नितेश माहेवरी ने भी रक्तदान किया। शिविर के दौरान ब्लड बैंक अधीक्षक डॉक्टर मंजू बोहरा, अंजू चौधरी, निशा गंगवाल, नर्स ग्रेड प्रथम लीलावती शर्मा, टेक्नीकल असिस्टेंट महेश धाबाई, अनिल पुरोहित, वीरेंद्र सांखला, बसारत अली, काउंसलर शेरसिंह गहलोत, लैब टेक्नीशियन ताज मोहम्मद, जितेंद्रसिंह, सोहेल, विजय वैष्णव, दिनेश गहलोत आदि उपस्थित थे।