सडक़ निर्माण एवं विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। शहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनीषा पंवार द्वारा स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया है। न्यू पावर हाऊस रोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में चबूतरा, दूब, ओपन जिम, पार्क के अन्दर व बाहर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं सरदारपुरा 10वीं सी रोड़ स्थित गली नं. 9 में सडक़ निर्माण कार्य जोधपुर विकास प्राधिकरण के माध्यम से करवाने का काम शुरू किया गया है। इस अवसर पर रामेश्वर गुर्जर, ओमकार वर्मा एवं महेन्द्र सिंह परिहार का स्थानीय निवासियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सांखला द्वारा किया गया।